BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 2:35 pm
BIG REPORT : जिले का वारसी नगर और बाहर लगा विद्युत पोल, जब खेलते खेलते पहूचां नाबालिक तो  हो गई ये बड़ी घटना, परिवार में पसरा मातम, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर  

Share On:-

देवास। शहर के वारसी नगर स्थित मदरसे के बाहर लगे विद्युत पोल से एक नाबालिक को करंट लग गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले को लेकर नाहर दरवाजा पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।जानकारी के अनुसार वारसी नगर स्थित मदरसे के बाहर अफान पिता वसीम उम्र 12 वर्ष, निवासी मोहसिनपुरा सोमवार सुबह कुछ सामान लेने के लिए मदरसे के सामने किसी रिश्तेदार के यहां गया था, पास ही विद्युत पोल से करंट लगा गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहां से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाए थे। बताया गया है की मृतक के पिता वसीम पेंटर का काम करते है। जिला अस्पताल के डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि वारसी नगर के मदरसे से 12 वर्षीय अफान पिता वसीम को लेकर आए थे जिसकी विद्युत करंट लगने से मौत हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले को लेकर नाहर दरवाजा पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE