BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 4:17 pm
BIG NEWS : डेंटल कॉलेज, और फर्स्ट ईयर की छात्रा जैसे ही मोबाईल पर बात करने पहुंची छत पर,   तो हुआ ये बड़ा हादसा, मोके पर अफरा तफरी का माहौल, आनन फानन में दौड़े अस्पताल, जाने क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

इंदौर | भंवरकुआं इलाके में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही स्टूडेंट की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार रात वह छत पर घूमते हुए मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसे चक्कर आए और वह नीचे गिर गई। उसके बयान में भी उसने यह बात बताई थी। सोमवार को छात्रा की मौत हो गई। मृतका मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी।

भंवरकुआ पुलिस के एएसआई राघवेन्द्र सिंह के मुताबिक छात्रा का नाम अनामिका (22) पुत्री ओमप्रकाश पटेल निवासी कटनी है। पुलिस के मुताबिक अनामिका यहां पिछले एक साल से भोलाराम उस्ताद मार्ग के नेहा हॉस्टल में रह रही थी। रविवार रात वह यहां पर तीसरी मंजिल स्थित छत पर टहल रही थी। इसी दौरान चक्कर आने से वह नीचे गिर गई। उसे उपचार के लिए जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

डेंटल कॉलेज की थी छात्रा
पुलिस के मुताबिक अनामिका डेंटल कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। इलाके के एक होस्टल में रहकर उसका भाई भी आईआईटी की तैयारी कर रहा था। एएसआई राघवेन्द्र के मुताबिक रात में हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र ने छात्रा के बयान लिए थे। जिसमें उसने खुद से गिरने की बात बताई थी। पुलिस के मुताबिक भाई के बयान में भी किसी तरह की संदिग्ध बात सामने नही आई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE