BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृति का चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 25 से 31 मई.. <<     KHABAR : ट्रेन यात्रियों को किया गया ठंडा जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन कॉलेज में स्टॉफ के साथ अभ्रदता करने.. <<     KHABAR : इंदौर में श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर के श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव.. <<     MANDI BHAV : काबुली चना और मूंग के दाम में आई तेजी, चना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव बमोरा का जमीन विवाद.. <<     CRIME NEWS: POK ड्रग्स माफियाओं का इंदौर कनेक्शन.. <<     KHABAR : सरकारी अस्पताल में चूहों ने महिला मरीज के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चारधाम यात्रा, एमपी के तीन.. <<     BIG NEWS : हॉस्टल का रूम और नर्स किरण, जब सुबह नहाने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेसी राजवाड़ा पर चलाएगी जनमत संग्रह.. <<     KHABAR : हज पर जाने वाले यात्रियों को यात्रा के.. <<     KHABAR : जिले के ग्रामीण अंचलों में रह रहे लोगों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 10:08 am
HOROSCOPE TODAY : वृषभ राशि वाले करें खर्चों पर नियंत्रण, जानें अन्य राशियों का हाल, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ                                

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको धीरे धीरे लाभ मिलेगा। अपनी कुछ योजनाओ को आप आसानी से शुरू कर पाएंगे। अपने आसपास दिख रही परेशानियों के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा बना रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके परिजन आज आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकते हैं। संतान से आपका किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।


वृषभ  दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। खर्चों पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। दिन की शुरुआत में आपका किसी से विवाद हो सकता है,इसलिए सतर्क रहें। आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से काम निकलवाने के लिए मधुर वाणी का प्रयोग करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप किसी बड़े सदस्य से आज किसी चीज के लिए जिद ना करें। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें।


कर्क दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको मुनाफा कम होगा। आपको किसी बात को लेकर अचानक से क्रोध भी आ सकता है। आपके परिजनों से आज आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं,इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल 
आज आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत है। विरोधी आपके किसी कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा तभी आप काम निकलवा पाएंगे। आपके व्यवहार और बातों से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने कामो में ढील देने से बचना होगा। परिवार का कोई सदस्य यदि नौकरी के लिए घर से दूर जाए,तो आपको उन्हें रोकना नहीं है।


कन्या दैनिक राशिफल
आज आपको अपने काम में लापरवाही करने से बचना होगा। बिना किसी हिचकिचाहट के अपना काम पूरा करें। आमदनी से ज्यादा खर्च आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है। दूसरों की सुनें लेकिन करें वही जो आपका दिल चाहता है। संतान के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आप घरेलू सुख सुविधाओं के दिखावे के चक्कर में काफी मेहनत करेंगे। अतीत में की गयी गलती आपको परेशान कर सकती है। किसी सरकारी काम के लिए आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।  ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज अनबन होने से जीवनसाथी भी आपसे नाराज हो सकती हैं।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में काम करने से कोई समस्या आ सकती है। अपनी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ न करें। पुराने अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के लिए नयी योजनाएं बनाएं। अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है । आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।


धनु दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है।  किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घर में पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें आप दान धर्म करते नजर आएंगे। संतान के करियर को लेकर आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा जिससे आपका तनाव भी थोड़ा कम होगा।


मकर दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। आपको शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिना मेहनत के कोई फल प्राप्त नहीं हो सकता, इस बात को ध्यान में रखें। नौकरी में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए अच्छे से काम करें। किसी से उल्टा सीधा ना बोलें। थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आज कहीं किसी खास दोस्त से मिलने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप जिन से प्यार करते हैं उनके लिए आज कोई अच्छा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। 


कुंभ दैनिक राशिफल  
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपको बिजनेस के किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज भाग दौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। पके सामाजिक व्यवहार के चक्कर में आपको कोई गलत काम में फंसाने की कोशिश कर सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी तो वह आज दूर होगी। व्यस्त रहने के कारण भी आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अति उत्साहित होकर किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं,जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आज कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप किसी परिजन से भी बातचीत कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE