BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 11:15 am
KHABAR : खबर का असर, नींद से जागा प्रशासन, ढंढेरी पुलिया पर शुरू हुआ रेलिंग निर्माण कार्य, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। सालों से टूटी हुई रेलिंग जो कई हादसों को न्योता दे रही थी क्योंकि नीमच झालावाड़ हाईवे जो 24 घंटे चलता है, जिस पर आवागमन बहुत रहता है यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों पहले एक फोर व्हीलर गाड़ी जो रात्रि के समय में आंधी तूफान का समय था इस रेलिंग को तोड़ते हुए पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। उस हादसे को कई महीने बीत चुके हैं बावजूद अभी तक पुलिया पर केवल रिबन बांधकर ही दुर्घटना का संकेत बना रखा था। अभी तक उस पर रेलिंग नहीं बनाई गई थी और कुछ राजनीतिक नेताओं ने सामने आकर सरकार को कुंभ करणी नींद बताकर उसकी आंखें खोली तब जाकर प्रशासन की नींद खुली और ढढेरी की पुलिया की रेलिंग का कार्य शुरू किया गया जो पूर्व में हादसे का कारण बन चुकी थी। रेलिंग बनने से आगे ऐसा कोई हादसा ना हो इसलिए इस पर कई महीनों से रेलिंग की मांग की जा रही थी इस विषय में मनासा कांग्रेस युवा कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस महामंत्री दिनेश राठौर द्वारा एक समाचार संपादित किया गया था। तब जाकर प्रशासन की आंखें खुली व आनन-फानन में पुलिया पर रेलिंग का कार्य शुरू किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE