BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 2:57 pm
BIG BREAKING : उत्तराखंड में इंदौर, भोपाल, देवास के 3 यात्रियों की मौत, गाड़ियों पर टूटकर गिरा पहाड़, प्रदेश के 6 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर | उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बीच मध्यप्रदेश के 3 टूरिस्ट की मौत हो गई। सोमवार रात दो टूरिस्ट गाड़ियों पर पहाड़ से टूटकर चट्‌टानें गिरने से यह हादसा हुआ है। मारे गए लोगों में एक भोपाल की महिला है। देवास और इंदौर के युवकों की भी इस हादसे में मौत हुई है। मध्यप्रदेश के 6 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 1 की हालत गंभीर है।

टूरिस्ट्स दो अलग - अलग गाड़ियों में थे। गंगोत्री से भटवाड़ी जाते समय टवेरा और एक टैम्पो ट्रेवलर पर चट्‌टानें गिर गईं। दोनों गाड़ियां आगे-पीछे चल रही थीं। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी उत्तरकाशी प्रशासन से संपर्क में हैं। दोनों गाड़ियों के पीछे एक और लोकल पासिंग की गाड़ी थी, जो बाल-बाल बची।

टैम्पो ट्रेवलर (HR 55 AN 0029) में 21 टूरिस्ट थे। इसमें सवार साकेत नगर, भोपाल की सुरूपा चौहान की मौत हो गई। दूसरे मृतक रवि वघेल हरियाणा के रहने वाले हैं। साकेत नगर, भोपाल के माही (9) और अमृता (13) पिता महेंद्र चौहान और इंदौर की सानिध्या (14) पुत्री घायल हैं। 15 यात्री सुरक्षित हैं।

साकेत नगर, भोपाल की सुरूपा चौहान की हादसे में मौत हो गई। - फाइल
दूसरी टवेरा कार (MP13 BA 1879) है। इसमें कुल 8 टूरिस्ट थे। देवास के अंशुल (24) और शिप्रा, इंदौर के योगेंद्र सोलंकी (28) की मौत हुई है। देवास के उमंग सोलंकी (36) गंभीर घायल हुए हैं। देवास के ही अभिषेक सोलंकी (24) और अंकुश सोलंकी (24) घायल बताए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE