BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 4:33 pm
BIG NEWS : नवविवाहित दंपत्ति तरुण-तेजल और मनाली ट्रीप, जब अचानक हुआ ये हादसा तो सहम उठे परिजन, अब मदद के लिए लगाई गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर     

Share On:-

भोपाल। प्रदेश के सिवनी के दो नवविवाहित जोड़े गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे मनाली घूमने गए थे। बाद में वहां तेज बारिश के कारण आई बाढ़ में फंस गए। उन्होंने हिमाचल और मध्यप्रदेश सरकार से मदद भी मांगी लेकिन बाद में उनका संपर्क टूट गया। कई घंटों से परिजनों से भी बात नहीं हो पाई है जिससे सभी लोग परेशान हो उठे हैं।
सिवनी के दो नवविवाहित दंपत्ति तरुण और तेजल सनोडिया तथा अरुणा और दीपक सनोडिया गायब हो गए हैं। ये दोनों नए जोड़े मनाली घूमने गए थे लेकिन वहां बाढ़ में फंस गए। उन्होंने वापस सिवनी लौटने के लिए राज्य सरकारों से भी गुहार लगाई पर बाद में संपर्क ही नहीं किया।
दोनों नव दंपत्तियों के परिजनों के अनुसार उनसे कई घंटों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में परिजन परेशान हो गए हैं। परिजनों ने राज्य सरकार से दोनों दंपत्तियों की जानकारी लेकर उन्हें वापस लाने की गुहार लगाई है। परिजनों ने सिवनी विधायक से भी संपर्क किया।
बताया जा रहा है कि दोनों दंपत्ति साथ ही थे लेकिन अब दोनों का परिजनों से कोई संपर्क नहीं है। इस मामले में सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने बताया कि सिवनी के दंपत्तियों को ढूढने के लिए मनाली के जिला अधिकारी से मदद मांगी गई है। दोनों दंपतियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय प्रशासन कोशिश कर रहा है।
दोनों दंपत्तियों की हाल ही में शादी हुई थी और ये नव विवाहित जोड़े घूमने के लिए मनाली गए थे। अचानक दोनों दंपत्तियों के गायब हो जाने और उनकी कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन बेहद परेशान हैं। परिजनों ने मनाली घूमने गए तेजल सनोडिया, तरुण सनोडिया, दीपक सनोडिया और अरुणा सनोडिया की जानकारी जुटाकर उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हिमाचल सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE