BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 5:31 pm
BIG NEWS : सतपुड़ा भवन में आग और लपटों का असर नीमच तक, समर्थन मूल्य का अटका भुगतान, अफसर बोले फाइलें हुई जलकर खाक, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

नीमच। अफसर कह रहे है कि भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लगने से फाइलें जल चुकी है। इस वजह से तुम्हारी चने और मसूर की फसल की आधी राशि का भुगतान अटक गया है। यह बात समर्थन मूल्य पर दी गई फसलों का अटका हुआ भुगतान प्राप्त करने की फरियाद लेकर पहुंचे बोरदियाकला और रतनपुरा के किसानों ने मीडिया के सामने कही। 
अन्नदाताओ ने बताया कि नीमच कलेक्टर कार्यालय पर अपने आवेदन में हमने भुगतान हेतु आदेश कराने की मांग की है। जनसुनवाई में गांव जालीनेर के निवासी हरिओम पिता परमानंद पंचारिया ने विद्युत विभाग की लापरवाही से अपने पुत्र की मृत्यु होने से दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की। हरिओम ने अपने आवेदन में कहा है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से घटित इस घटना की सुक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच न्याय हित में करवाई जाए, ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो। गांव चड़ोली की तारा और नेहा बांछड़ा भी जनसुनवाई में पहुंची। उन्होंने शिकायत की कि रामप्रसाद, फूलचंद, बन्ने सिंह और सोनू बांछड़ा ने प्रार्थीया के खेत पर आने जाने वाले शासकीय रास्ते को जेसीबी से खाई खोद कर बंद कर दिया है और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि तत्काल हमारे खेत पर आने जाने का रास्ता खुलवाया जाए और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। मनासा के गांव खजूरी के इब्राहिम खान पिता वली मोहम्मद खान ने जनसुनवाई में शिकायत की कि मेरी कृषि भूमि पर दशरथ फूलचंद कलाल ने जबरन कब्जा कर लिया है। मेरी भूमि को मुक्त करा कर मुझे कब्जा दिलाया जाए और मेरे जान माल की सुरक्षा की जाए। जनसुनवाई में आज कलेक्टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीणा और सीईओ गुरुप्रसाद मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE