BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 5:55 pm
KHABAR : भारी वाहनों के गुजरने पर लगाएं प्रतिबंध, दुर्घटना का रहता है अंदेशा तो महिला पार्षद ने एसडीएम और ट्रैफिक सूबेदार को सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर  

Share On:-

जावरा | गीता भवन के समीप गुजर रहे (इंद्रा कॉलोनी) जबरन कॉलोनी रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर रहवासी व जनप्रतिनिधि मंगलवार को एसडीएम हिमांशु प्रजापति के पास पहुंचे और समस्या बताई। महिला पार्षद ने भी पत्र लिखकर रहवासियों की समस्या एसडीएम व ट्रेफिक सूबेदार को बताई।

एसडीएम हिमांशु प्रजापति को पार्षद जानीबाई धाकड़, पूर्व पार्षद ओपी धाकड़,‌‌ रहवासी‌ राज जटिया ने बताया कि इंद्रा कोलोनी में से भारी वाहन निकलते है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होती हैं क्योंकि ये मार्ग सकरा हैं। एक साथ दो ट्रक आमने सामने आने पर जाम लग जाता हैं। पहियों से पत्थर उड़ने के कारण दुर्घटना होती रहती हैं।

इस रोड पर पूर्व में भारी वाहनों की निकासी पर प्रतिबंध लगा हुआ था, परंतु वर्तमान समय में भारी वाहनों की निकासी पुनः चालू कर दिए जाने के कारण कॉलोनी के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं।

अभी कॉलोनी में रोड निर्माण का कार्य चल रहा हैं। रोड निर्माण होने पर उक्त रोड पर स्पीड ब्रेकर के साथ ही दोनों तरफ लोहे के गर्डर लगवाकर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्ध किया जाए।‌ रहवासी सुनील, पकंज, अमन, संजय, भेरूलाल, दीपक, दिलीप व रहवासियों ने एसडीएम हिमांशु प्रजापति व ट्रेफिक सुबेदार सोनू वाजपेयी को पत्र सौंप कर कॉलोनी से भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE