BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 6:01 pm
KHABAR : स्कूली छात्र छात्राओं को हो रही परेशानी, सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में फूटा गुस्सा, बोले सड़क नहीं तो चुनाव में मतदान का बहिष्कार, पढ़े खबर   

Share On:-

खरगोन। जिले के ग्राम सहेजला से मछलगांव को जोड़ने वाले रास्ते को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को जनसुनवाई पहुंच गया है। इस मार्ग से न केवल ग्रामीण बल्कि स्कूली विद्यार्थियों को भी आवागमन में हो रही समस्या के चलते ग्रामीणों के साथ विद्यार्थी भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। आवागमन बाधित होने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने भी नाराजगी जताते भीकनगांव एसडीएम से मोबाइल पर सम्पर्क कर रास्ता सुचारू करने के निर्देश दिये। 

विद्यार्थियों ने बताया वे रोजाना गोगावां पढ़ने के लिये जाते है। सहेजला से मछलगांव के बीच करीब 300 मीटर का रास्ता एक खेत के बीच से गुजरता है। इस रास्ते से गुजरते समय खेत मालिक आये दिन विवाद करते है। पत्थर तक फेकते है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए 2 किमी दूसरे रास्ते जो सुनसान वीरान है उससे जाते है। इस कारण स्कूल में तो देर से पहुंचते ही साथ ही जंगल का रास्ता होने से डर भी रहता है। विद्यार्थियों के साथ आये पालको ओर ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग पिछले 50 साल से जर्जर है आज तक कोई निर्माण नही हुआ। गांव में न तो जननी वाहन पहुंचता है नही पुलिस वाहन। यदि समस्या हल नही हुई तो आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। चक्काजाम जैसे प्रदर्शन करने को भी बाध्य होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE