गुना। मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम बिलोनिया के ग्रामीणों काफी दिनों से बरसात के मौसम में अंधेरे में था। गांव ग्रामीणों को को बिजली की समस्या थी। कुछ दिनों से ग्राम बिलोनिया की एक डीपी बंद पड़ी थी। इसकी जानकारी ग्रामवासियों ने समाज सेवी हरिओम खटीक को बताई तो हरिओम खटीक के प्रयास से बिलोनिया में डीपी बदल कर दूसरी डीपी रख दी गई है। इस कार्य पर ग्रामवासियों द्वारा हरिओम खटीक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।