BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 11:39 am
KHABAR : जिले में होगा युवा उत्‍सव का आयोजन, प्रतिभागिता के लिए जुलाई माह की इस तारीख तक करा सकते हैं पंजीयन, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ष्पंचप्रणष्  पर केंद्रित युवा उत्सव का आयोजन जिला स्तर से लगाकर राष्ट्रीय स्तर तक करने जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ अमृत काल के दौरान राष्ट्रनिर्माण गतिविधियों में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है. युवा उत्सव के दौरान आयोजित 5 प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. 
चित्रकला प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता ष्अमृत काल के पंचप्रणष् पर केंद्रित होगी, जबकि मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता लैंडस्केप, नेचर, एनिमल, आर्किटेक्चर, पोट्रेट पर केंद्रित होगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पारंपरिक लोक सांस्कृतिक विधाओं को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक युवा 13 जुलाई 2023 तक अपना पंजीयन करा सकते है। युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु समूह के छात्र अथवा गैर छात्र युवा भाग ले सकते हैं। 
जिला स्तर पर चयनित विजेता युवाओं को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इसी तरह राज्य स्तरीय विजेता राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग ले सकेंगे। जिला स्तर से लगाकर राष्ट्रीय स्तर तक आकर्षक पुरस्कार राशि विजेताओं को प्रदान की जाएगी. नेहरू युवा केंद्र के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर अकाउंट पर पंजीयन लिंक उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए कार्यालय, नेहरू युवा केंद्र, अरुण कालोनी, बस स्टैंड के पास संपर्क किया जा सकता है। उत्कृष्ट स्कूल के देवेंद्र राय (9827598869), ईश्वर सेनोरिया (9329812128) अथवा नेहरू युवा केंद्र के पवन पंसारी (9685829170) एवं पूजा सेन (786915650) से संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE