BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 12:35 pm
BIG NEWS : शहर का तेजाजी नगर और महिला प्रोफेसर, जब निकली कॉलेज के लिए तो बीच रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, जैसे ही परिजनों को लगी भनक तो लगा दी दौड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। शहर के तेजाजी नगर की सेज यूनिवर्सिटी में महिला प्रोफेसर की बायपास पर सड़क हादसे में मौत हो गई। कॉलेज जाते समय उनकी स्कूटी के सामने डॉगी आ गया। प्रोफेसर के साथ उनकी एक अन्य महिला प्रोफेसर दोस्त भी थी। जो स्कूटी चला रही थी। इस दौरान उनकी गाड़ी फिसल गई। दोनों प्रोफेसर को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमवाय अस्पताल में रैफर कर दिया। सात दिन बाद महिला प्रोफेसर ने दम तोड़ दिया।

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक सुप्रिया (31) पति सिद्धार्थ त्रिपाठी निवासी करूणा सागर अपार्टमेंट की मंगलवार को उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। देवर शुभम ने बताया कि सुप्रिया 5 जुलाई की सुबह यूनिवसिर्टी के नजदीक ही घायल हुई थीं। यहां गाड़ी के आगे एक डॉगी आ गया था। जिससे उनकी गाड़ी स्लिप हो गई और वे दूर तक घसीटते हुए चली गई। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रिकवरी के बाद उनकी फिर से तबीयत बिगड़ी। जिसमें डॉक्टरों ने एमवाय रैफर कर दिया। 

दूसरी महिला चला रही थी वाहन- 
कॉलेज स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रिया त्रिपाठी के साथ कॉलेज की एक ओर महिला प्रोफेसर प्रिंयका राजपूत भी थी। जो स्कूटी चला रही थी। उन्होंने हेलमेट भी पहना था। जबकि सुप्रिया पीछे बैठी थी। गाड़ी स्लिप होने के दौरान दोनों सड़क पर गिरे। प्रियंका के हाथ पैर में चोटें आईं। लेकिन सुप्रिया के सिर में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें एप्पल अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां सिर की सर्जरी हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने 48 घंटे का समय दिया। बाद में सुप्रिया को वेंटीलेंटर पर रखा गया। उनकी हालत में सुधार नहीं होने उन्हें एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया।

रीवा का रहने वाला है परिवार-
परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रिया के पति पेशे से वकील हैं। दंपती करीब छह साल से इंदौर के कनाड़िया स्थित करूणा सागर अपार्टमेंट में किराये से रह रहे थे। वह मूल रूप से रीवा के रहने वाले हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार शव को रीवा ले जा रहा है। तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE