BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों के प्रशिक्षक मई माह की इस.. <<     KHABAR : विभिन्न प्रकरणों में औद्योगिक विवाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में मजदूर दिवस पर हुआ भयानक.. <<     KHABAR : सीएम राइज नीमच केंट में हुआ समर कैंप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास ने वित्तवर्ष में 147 करोड़.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले के सभी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : इनरव्हील क्लब ने मनाया मजदुर दिवस, महिला.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के बीजेपी.. <<     KHABAR : शहर के वार्ड क्रमांक 02 में विधिक साक्षरता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 2:16 pm
NEWS : जैन आचार्य कामकुमार नंदी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर श्री महावीर जैन मंडल ने सौंपा ज्ञापन, जैन संत साध्वियों की सुरक्षा की उठाई मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ ने गत 6 जुलाई को कर्नाटक में बैंगलौर जिले के चिक्कोडी तालुका के हीरे कोड़ी ग्राम से जैन आचार्य कामकुमार नंदी के अपहरण और उसके बाद उनकी टुकड़े टुकड़े कर नृशंस हत्या करने की घटना के विरोध में समस्त जैन समाज की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से दिया गया। 
मंडल प्रचार सचिव सुधीर जैन के अनुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल को मंडल अध्यक्ष डा आई एम सेठिया, महासचिव रणजीत सिंह नाहर, कोषाध्यक्ष संपत डांगी, संघ अध्यक्ष अशोक मेहता, चंद्रसिंह कोठारी, ललित सेठिया, अजीत ढिलीवाल, पारस जैन, अशोक नाहर, पूर्व अध्यक्ष गोतम पोखरना, महेंद्र टोंग्या, पूर्व अध्यक्ष कमल जैन, महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष  ऐवंत मेहता, युवा संगठन अध्यक्ष आदित्य नागोरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में दिगंबर जैन संत पूज्य आचार्य कामकुमार नंदी म सा की नृशंस हत्या का संपूर्ण जैन समाज की ओर से कड़ा विरोध करते हुए अपराधियों को कठोरतम दंड देने की मांग की गई। ज्ञापन में देश भर में अहिंसा का संदेश देने वाले जैन संतो की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था करने की मांग भी की गई। इस घटना से देश भर के जैन समाज में रोष व्याप्त हो गया है। संत विगत 15 वर्षों से नन्दी पर्वत आश्रम में ही रह रहे थे। 
ज्ञापन में कहा गया कि सभी सम्प्रदाय के जैन साधु देशभर में पैदल यात्रा कर जन-जन को अहिंसा का संदेश देते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विश्वभर में भारतीय संस्कृति के मूल तत्व अहिंसा का प्रचार करते हैं ऐसे समय में एक जैन संत की निर्मम हत्या होना एक बहुत बड़ी घटना है जो जैन समाज ही नहीं अपितु भारत के आमजन के लिए भी असहनीय है। ज्ञापन में सकल जैन समाज द्वारा भारत सरकार से मांग की गई कि अहिंसा का संदेश देने वाले जैन संत की हत्या करने वाले अपराधियों पर तुरन्त प्रभाव से कठोर कार्यवाही कर कड़े से कड़ा दण्ड दिया जाए व किसी प्रकार की लीपापोती नहीं की जाये।
जैन समाज के महिलाओं, युवाओं और समाज जनों का विशाल समूह कलेक्ट्रेट चौराहा पर एकत्रित हुआ। जिनमें हस्तीमल चंडालिया, ऋषभ लाल सुराणा, अंगुरबाला भड़कत्या, प्रमिला बड़ाला, सरोज नाहर, विमला सेठिया, मधु मट्ठा, नम्रता गदिया, तेजा नाहर, विपिन नाहर, मुकेश नाहटा, सुरेश डांगी, राज कुमार बज, सी एम बोकडिया, सुरेश मेहता, सुनील बोहरा, प्रकाश पगारिया, प्रदीप डांगी, प्रवीण खमेसरा, कल्पना मेहता, नवीन जैन, विजय मालू, अंकुर चौधरी, उमा सुराणा सहित पदाधिकारी, सदस्यगणों और समाज जनों ने जैन संत आचार्य कामकुमार नंदी की नृशंस हत्या के विरोध में नारेबाजी करते हुए मानव श्रंखला बनाकर विरोध जताया।ज्ञापन का वाचन मंडल महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE