BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 6:02 pm
KHABAR : आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस के बाहर सफाईकर्मियों ने कटोरा लेकर भीख मांगी, बोले-1 की बजाय 25 तारीख तक दे रहे तनख्वाह, पढ़े खबर 

Share On:-

 भोपाल | के सफाईकर्मियों ने बुधवार को हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगी। वे समय पर सैलरी नहीं मिलने से नाराज थे। उनका कहना था कि निगम उन्हें 1 की बजाय 15, 20 या 25 तारीख तक तनख्वाह दे रहा है। इससे वे बैंक की किश्त, बच्चों की स्कूल फीस समय नहीं दे पा रहे हैं। इस दौरान निगम के कुछ अधिकारी हंसते हुए भी गुजरे। वहीं, कर्मचारियों ने जब ऑफिस में जाने की कोशिश की तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया।

सुबह साढ़े 11 बजे से बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस का घेराव कर दिया। वे हाथों में कटोरा लिए थे और हर आने-जाने वालों से भीख मांग रहे थे। उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस के बाहर कटोरा लेकर भीख मांगते कर्मचारी।

विड काल के बाद से ही देरी से आ रही सैलरी
MP शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इरफान अलताफ ने बताया कि तनख्वाह महीने की 1 तारीख को आना चाहिए, जो अब कभी 15, कभी 20 तो कभी 25 तारीख तक आती है। इससे बैंक लोन की किश्त, बच्चों की स्कूल फीस समेत जरूरी काम अटक जाते हैं। निगम में 14 हजार दैनिक वेतनभोगी और 13 हजार विनियमित-नियमित कर्मचारी है। सभी को निगम देरी से सैलरी दे रहा है। कोविड काल के बाद से ही निगम सैलरी काफी लेट दे रहा है।

हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगते कर्मचारी।
अंदर जाने की कोशिश की तो रोक दिया
कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते निगम अफसर भी अलर्ट हो गए। बाहर नारेबाजी करने के बाद कर्मचारियों ने जब अंदर जाकर साथी कर्मचारियों से भीख मांगना चाही तो मेन गेट पर ही उन्हें रोक दिया गया। इसके चलते वे गेट के पास ही जमीन पर बैठ गए।

बुजुर्ग ने दिए 200 रुपए
कर्मचारियों ने हर आते-जाते लोगों और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों से भीख मांगी। इस दौरान निगम के कई अधिकारी-कर्मचारी हंसते हुए चले गए। इसी बीच रजिस्ट्रार ऑफिस से बाहर निकले एक बुजुर्ग ने सफाईकर्मियों को 200 रुपए दे दिए। बुजुर्ग ने कर्मचारियों की मांग को जायज बताया। इस पर कर्मचारियों ने तालियां बजाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE