BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 7:29 pm
BIG NEWS : कवयित्री प्रेरणा ठाकरे को स्वर्णाक्षर सम्मान, इंदौर में हुआ भव्य आयोजन, ख्यात कलमकार मुस्कान भारतीय सहित कई हस्तियां रही उपस्थित, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। देशभर के काव्य मंचों पर अपनी काव्य शैली से नीमच का गौरव बढ़ाने वाली कवयित्री डॉ प्रेरणा ठाकरे को मातृभाषा उन्नयन संस्थान व डॉ कुंवर बेचैन स्मृति न्यास ऑस्ट्रेलिया द्वारा स्वर्णाक्षर सम्मान प्रदान किया गया है। कवि सम्मेलन शताब्दी वर्ष के निमित्त इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में यह भव्य समारोह आयोजित किया गया। 
फ़िल्म केरला स्टोरी के पटकथा लेखक, ख्यात कलमकार मुस्कान भारतीय, नरेंद्रपाल जैन, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी सहित विख्यात हस्तियों के हाथों डॉ प्रेरणा को यह सम्मान प्रदान किया गया। आरम्भ में स्वागत उद्बोधन डॉ अर्पण जैन अविचल ने दिया। इस अवसर पर पटकथा लेखक सुर्यपाल सिंह सहित अतिथियों और वक्ताओं ने वर्तमान परिवेश के साहित्य, लेखन आदि पर विस्तार से संवाद किया। समारोह में देश प्रदेश के चुनिंदा कवियों को अक्षर दीप सम्मान से सम्मानित किया गया। नवोदित कवियों द्वारा काव्यपाठ भी किया गया। संचालन मिष्ठी अरुण ने किया, आभार गौरव साक्षी ने व्यक्त किया। 
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ. पद्मा सिंह, माया बदेका, डॉ. रविन्द्र पाठक, मुकेश तिवारी, डॉ. दीप्ति मसंद, जयसिंह रघुवंशी, अमित अभ्यंकर सहित साहित्य एवं कला जगत की हस्तियां मौजूद रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE