BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 8:19 pm
BIG NEWS : तेज बारिश किसानो के लिए बनी मुसीबत, खेत बने तालाब, फसलें डूबी पानी में, सड़क निर्माण के दौरान नहीं की पानी के निकासी की सही व्यवस्था, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर      

Share On:-

मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी खवासा, मोखमपुरा, चपलाना सहित आसपास क्षेत्र मे बुधवार देर शाम 5 बजे तेज बारिश हुई, जिससे नाले उफान पर आ गए। वहीं ग्राम पंचायत मोखमपुरा मे तेज बारिश के कारण जंगल व पठार क्षेत्र का पानी कई किसानों के खेतों में जा घुस गया। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 

किसान विक्रम कुशवाह ने बताया कि मोखमपुरा से देवरी ख़वासा तक सुदूर सड़क निर्माण किया और दोनो तरफ नाला बनाया गया, परन्तु पानी की निकासी हमारे खेतो की तरफ कर दी गयी। जिस कारण पठार व जंगल का सारा पानी हमारे खेतो में घुस गया है। पहले हुई बारिश से अभी तक कई किसान बुआई नही कर पाए है और आज हुई तेज बारिश का पानी खेतो में भर गया, जिससे खेतो में खड़ी सोयाबीन और मक्के की फसलें खराब हो जाएगी। पानी निकासी के लिए पंचायत सहित तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर को पूर्व में ज्ञापन दे चुके है लेकिन पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नही की गई। अभी तो बरसात की शुरूवात है, अगर ऐसे ही खेतो में पानी भरता रहा तो बोई गई किसानों की सारी फसलें नष्ठ हो जाएगी। किसानो ने समस्या को हल करवाने के लिए मांग की है।
 
खेतो मे भराया पठार व जंगल क्षेत्र का पानी 
सोयाबीन मक्के की फसल डूबी पानी मे

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE