नीमच। श्री अखिल भारतवर्षीय साधूमार्गी जैन संघ के नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र गांधी जी आज बाबजी नेटवर्क, नीमच के दफ्तर पहुंचे। जहां पूरे स्टाफ और साथी पत्रकारों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मनोनयन के बाद श्री नरेंद्र गांधी आज पहली बार बाबजी नेटवर्क के दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन, नेटवर्क के एडिटर नवीन पाटीदार, हातिम नजमी सहित समस्त स्टाफ ने भावभीनी अगवानी की और उनके मनोनयन के संस्मरण सुने।
इस मौके पर एमडी मुस्तफा हुसैन ने कहा कि श्री गांधी के मनोनयन से समूचे नीमच जिले का मान बढ़ा है। हम उम्मीद करते हैं कि उनके दो वर्ष का कार्यकाल समाज और राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर करेगा। वहीं एडिटर नवीन पाटीदार ने कहा कि श्री गांधी के इस कार्यकाल को सफल बनाने में हम सब उनके साथ है।
मूल में आरएसएस से जुड़े रहे श्री गांधी ने लम्बे समय तक बीजेपी में कार्य किया और अब वे पूरी तरह सामाजिक गतिविधियों से जुड़ गए। हाल ही में उनका मनोनयन श्री अखिल भारतवर्षीय साधूमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर हुआ है। नेटवर्क के सभी साथियों और वॉइस ऑफ़ एमपी परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।