BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 3:09 pm
KHABAR : मेंडोरी गांव में तालाब के पास बैठा दिखा 8 फीट लंबे मगर, देखते ही देखते गांव में मचा हड़कंप, मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर हुई भीड़ जमा, सुचना मिलते ही पहुंचा वन विभाग, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | मेंडोरी गांव में करीब 8 फीट लंबे मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ केरवा डैम के नाले से होता हुआ गांव के पुराने तालाब में पहुंच गया। इससे लोग डर गए। वन विभाग रेस्क्यू कर उसे वापस डैम में छोड़ेगा।

सबसे पहले बुधवार को मगरमच्छ देखा गया था। वह पानी से बाहर निकलकर टापू नुमा जगह पर आकर बैठ गया था। गांववाले जब उसके नजदीक गए तो वह पानी में चला गया। गुरुवार सुबह फिर से मगरमच्छ पानी से बाहर निकल आया और काफी देर तक बैठा रहा। इस पर वन विभाग को सूचना दी गई।

भीड़ देख फिर पानी में चला जाता है मगरमच्छ
तालाब काफी बड़ा है। इसके आसपास कई घर भी है। इसलिए लोग डरे हुए हैं कि कहीं मगरमच्छ रहवासी क्षेत्र में न पहुंच जाए। दूसरी तरफ मौके पर गांववालों की खासी भीड़ है। जिससे वन विभाग को रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है, क्योंकि लोगों को देखकर मगरमच्छ पानी में चला जाता है। इससे वन विभाग की टीम रेस्क्यू नहीं कर पा रही है।

मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर भीड़ लग गई।
रुककर इंतजार करेगी टीम

वन विभाग के एसडीओ आरएस भदौरिया ने बताया कि रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई है। मगरमच्छ या तो वापस नाले के सहारे केरवा डैम में पहुंचाया जाएगा, या फिर किनारे पर जाल बिछाकर उसे पकड़ेंगे और फिर डैम में छोड़ेंगे।

दोनों डैम में 24 मगरमच्छ
पिछले कुछ दिन से तेज बारिश होने से भोपाल के बड़ा तालाब, कलियासोत-केरवा डैम में पानी आमद हो रही है। कलियासोत और केरवा डैम में मगरमच्छ-घड़ियाल की मौजूदगी है। पिछले दिनों इनकी गिनती भी हुई थी। दो दिन तक चली गिनती में कुल 24 मगरमच्छ दिखाई दिए थे। इनमें 6 वयस्क हैं। मगरमच्छों की लंबाई 3 से 9 फीट है। भोपाल में दूसरी बार गिनती हुई थी। पहली बार फरवरी-2022 में गिनती की गई थी। तब 22 मगरमच्छ दिखे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE