BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 3:48 pm
OMG : ऐसा भी होता है क्या..., घर का किचन और पति-पत्नी, जैसे ही पति ने किया ये काम तो मच गया कोहराम, फिर हुआ कुछ ऐसा की संजीव लगा रहा थाने के चक्कर, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर     

Share On:-

शहडोल। एक शख्स ने पत्नी से बिना पूछे सब्जी में दो टमाटर डाल दिए। इससे नाराज पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई। अपने साथ बेटी को भी ले गई। अब पति उससे घर लौटने की मिन्नतें कर रहा है। जिले के बेम्हौरी का यह मामला थाने तक पहुंच गया है।
पत्नी के घर छोड़ने से पति परेशान है। वह पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगा रहा है। धनपुरी टीआई संजय जायसवाल ने बताया कि महिला का पता चल गया है। वह नाराज होकर अपनी बहन के घर उमरिया चली गई है। हम समझौते की कोशिश कर रहे हैं।
बेम्हौरी निवासी संजीव वर्मा ने बताया कि मैं एक छोटा सा ढाबा चलता हूं। इसके अलावा टिफिन का भी काम करता हूं। तीन दिन पहले टिफिन में देने के लिए घर में सब्जी पक रही थी, तभी मैंने पत्नी आरती से बिना पूछे उसमें 2 टमाटर काटकर डाल दिए। इतना देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और झगड़ने लगी कि टमाटर इतना मंहगा है और तुमने 2 टमाटर सब्जी में डाल दिए। इसी बात से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।
पुलिस के सामने पति संजीव वर्मा कसम खाकर शपथ ले रहा है कि अब जब तक टमाटर के दाम सामान्य नहीं हो जाते वह सब्जी में टमाटर नहीं डालेगा। बस पुलिस उसकी पत्नी को बेटी समेत वापस बुलवा दें। टमाटर के बढ़े दाम को लेकर पति पत्नी के बीच हुए इस विवाद की चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है।
धनपुरी थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि संजीव वर्मा अपनी पत्नी की तलाश करते हुए थाना पहुंचा है। उसने बताया कि सब्जी में टमाटर डालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई है। हमने पता लगाया तो महिला उमरिया में अपनी बहन के घर है। उसे समझाइश दी गई है कि वह अपने घर वापस आ जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE