बिजयपुर| ग्राम पंचायत बिजयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए नए कक्षा-कक्ष के उद्घाटन के अवसर पर ग्राम पंचायत बिजयपुर सरपंच श्याम लाल शर्मा व पूर्व प्रधान राव नरेंद्र सिंह शक्तावत सहित ग्रामवासी व विद्यालय स्टॉफ की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य ज्ञानमल खटीक ने बताया कि मुख्य अतिथि भामाशाह महेश चंद्र लड्ढा द्वारा मौली बंधन खोलकर पंडित राकेश शास्त्री के मंत्रोच्चार से विधि-विधान द्वारा कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि गांव बिजयपुर निवासी स्वर्गीय हीरालाल लड्ढा एवं स्व. नजर देवी लड्ढा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र कैलाश चंद्र व महेश चंद्र लड्ढा द्वारा विद्यालय में एक कक्षा-कक्ष का निर्माण करवाया है। इसके लिए विद्यालय स्टाफ हमेशा आभारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भामाशाह महेश चंद्र लड्ढा ने कहा कि मैं भी इसी गांव का रहने वाला हूं और इसी स्कूल में पढ़ा हूं और आज कड़ी मेहनत करके हम व्यवसाय के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। लेकिन हमारा गांव व विद्यालय के प्रति भी कर्तव्य बनता है कि उसके लिए हम कुछ करें। इस अवसर पर ग्राम ग्राम पंचायत बिजयपुर के सरपंच श्याम लाल शर्मा ने लड्ढा परिवार की सराहना करते हुए कहा कि लड्ढा परिवार का बिजयपुर गांव के विकास में पिछले कई सालों से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर बंशी लाल मुंदडा, शिव सिंह हाडा, गुर्जर गोड समाज अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, एडवोकेट प्रवीण टॉक,वार्ड पंच राजेंद्र कुमार पाराशर, बनवारी माली, बाबूलाल मूंदड़ा, सुनील चेचाणी, राजेंद्र कुमार शर्मा, अमित चेचानी सहित विद्यालय स्टॉफ दिलीप शर्मा, ख्याली लाल, मुकेश कुमार धाकड़, अर्पित शर्मा, प्रिया रजक, रूबी यादव उपस्थित रहे।