भीलवाड़ा | रायला के लाम्बिया गेट पर स्थित गेवरिया महादेव मंदिर में एक दलित महिला को पुजारी ने शिव मंदिर में जलाभिषेक करने से रोक दिया। इससे नाराज होकर जीनगर समाज ने गुरुवार को नायब तहसीलदार व रायला थाना प्रभारी को मंदिर पुजारी पर कार्यवाही करने की मांग कर ज्ञापन सौपा।पीड़ित महिला ने बताया कि मंदिर पुजारी ने जाति-बिरादरी पूछी। जब अपनी जाति बताई तो पुजारी ने मंदिर में प्रवेश करने से मना करते हुए हाथ पकड़ कर सीढ़ियो से नीचे उतार दिया यह बात महिला ने जब अपने पति को बताई तो समाज में यह बात आग की तरह फैल गई। ओर जीनगर समाज के लोगो मे रोष व्याप्त हो गया जीनगर समाज अध्यक्ष ललित जीनगर ने मीडिया को बताया कि जहां हिंदू राष्ट्र एक होने की बात कही जा रही है वहीं दूसरी तरफ इस तरह अनैतिक व्यवहार किया जा रहा है। मंदिर पुजारी पर करवाई होने की बात कही