BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 11:43 am
BIG REPORT :जिले का गजाधर गांव और किसानों का खेत, जब ग्रामीणों ने देखा खेतों में तो मची अफरा तफरी, सुचना मिलते ही दौड़े अधिकारी, दो घंटे चला रेस्क्यू, जानिए कौन घुसा खेतों में, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। टैंटरा थाना क्षेत्र के गजाधर का पुरा गांव में गुरूवार की दोपहर को खेतों में एक मगरमच्छ पहुंच गया। ग्रामीणों ने इस मगरमच्छ को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद इस मगरमच्छ का रेस्क्यू किया, जिसे ट्राली में लादकर चंबल के अटार घाट पर छोड़ने की कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक गजाधर का पुरा गांव निवासी मुन्ना रावत दोपहर के समय अपने खेत पर गया था। इसी बीच खेत की मेढ़ पर लगी झाड़ियों में उसे कोई जीव दिखाई दिया। उसने जाकर लकड़ी के सहारे देखा तो उसमें एक विशालकाय मगरमच्छ बैठा हुआ था। मुन्ना ने ग्रामीणों को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर टैंटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय थाने के फोर्स के साथ यहां पहुंच गए। जहां ग्रामीणों के सहारे रस्से से इस मगरमच्छ को बांधा गया। इसके बाद खेतों में खींचते हुए इसे ट्राली तक लेकर आए। जहां ट्राली में इसे लादकर चंबल के अटार घाट पर ले जाया गया। जहां सुरक्षित तरीके से इस मगरमच्छ को छोड़ दिया गया। गांव में मगरमच्छ आने से ग्रामीण भी भयभीत दिखाई दे रहे थे, इसकी लंबाई लगभग 10 फीट के करीब थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE