BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 11:43 am
BIG NEWS : एमआईजी अकाउंटेंट और मैगी खाने की इच्छा, जब खाते ही बिगड़ी तबियत तो परिजनों ने आनन फानन में लगाई अस्पताल की दौड़, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर | एमआईजी में रहने वाले निजी कंपनी के अकाउंटेंट की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्होंने मैगी खाई बाद में थूली और कड़ी खा ली। रात में करीब 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी उपचार के लिये उन्हें अस्पताल भेजा गया। लेकिन यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

एमआईजी पुलिस के मुताबिक विजय (32) पुत्र कालूराम पांचाल निवासी शिव शक्ति नगर की एमवाय अस्पताल में गुरुवार रात मौत हो गई। बहन सीमा ने बताया कि विजय पीथमपुर की कंपनी में अकाउंटेंट हैं। रात में अचानक उन्हें उल्टियां ंहोने लगी। इसके बाद किराएदार के ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से वे डॉक्टरों के पास पैदल चलकर हुए गए। इस बीच उन्हें अचानक चक्कर आए कि उनसे चला नहीं गया। वे रास्ते में ही लेट गए। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने चेकअप किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मैगी के बाद थूली और कड़ी खाई
बहन सीमा ने बताया कि विजय पीथमपुर में जाॅब करते हैं। रात में खाने में उन्होंने मैगी खाई थी। इसके बाद थूली ओर कड़ी भी खाई। कुछ देर बाद बोले कि उन्हें अचानक घबराहट और बेचैनी हो रही है। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई। विजय के परिवार में उनकी एक बेटी और पत्नी चेतना के अलावा एक छोटा भाई और माता-पिता हैं। विजय मूल रूप से रतलाम के रहने वाले हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE