BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 3:42 pm
KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में ग्राम कोटरी इस्तमुरार में दो बच्चो की फ़ीस जमा कर 12 वी में अच्छे नम्बर प्राप्त करने वालो को उपहार देने के बात कही, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच | महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में आज ग्रूप अध्यक्ष रेखाअनुराग जैन द्वारा अपने बेटे रक्षित जैन के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम कोटरी इस्तमुरार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत दो बच्चे फीस नहीं दे पा रहे थे उनकी फीस जमा करवाई। दोनों बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। रेखा जैन  ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो भी 12  वी में अच्छे नम्बर लाएगा उस बच्चे को मेरी तरफ से उपहार दिया जाएगा।रेखा जैन ने शासन से भी गुहार लगाई कि बहुत सी चीजे रेवड़ी की तरह मुफ्त  बांटी जा रही है उन्हे बंद करके केवल  शिक्षा और चिकित्सा को मुफ्त किया जाए। 

स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिभा शर्मा ने बताया कि रेखा जैन से सिर्फ एक बार कहने मात्र से कि बच्चों को मदद चाहिए और उन्होंने तुरंत आकर  दो बच्चों की एक वर्ष की फीस दे दी और कहा कि भविष्य में भी बच्चों को पढ़ाई सम्बन्धित कोई भी मदद चाहिए होगी तो वे हमेशा तैयार रहेंगी।प्रतिभा शर्मा ने उनका और संस्था का आभार माना और कहा कि जिस तरह समर्पित होकर सेवा कार्य कर रहे है वो काबिल ए तारीफ है।स्कूल के बच्चों ,सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों ने रक्षित को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाऐ दी और रक्षित के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर ग्रूप अध्यक्ष रेखाअनुराग जैन, उपाध्यक्ष संतरा विरवाल, कोषाध्यक्ष नीलिमा भंडारी,सह कोषाध्यक्ष मंजूबाला मेहता,पीआरओ रेखा चौधरी,मंजू सेहलोत आदि उपस्थित हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE