BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 4:20 pm
KHABAR : लायंस क्लब नीमच को सत्र 2023/24 का दूसरा नेत्रदान प्राप्त, सावन निवासी नवीन कुमार रुंगरेचा के निधन के बाद परिजनों ने कराया संपन्न, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर

Share On:-

नीमच। लायंस क्लब नीमच द्वारा अन्धत्व निवारण हेतु जारी ष्नेत्रदान महादानष् अभियान के तहत् दिनाँक 14.07.2023, शुक्रवार को सावन (बड़े मन्दिर के पास) निवासी 44 वर्षीय नवीनकुमार पिता यशवन्त रुंगरेचा के असामयिक देहावसान पश्चात् उनके परिजनों बलवंत,  विजयकुमार, आरती,  मोनिका ने स्वप्रेरणा से लायंस क्लब नीमच को नेत्रदान कराए। उक्त नेत्रदान सत्र का दूसरा एवं अब तक का 2486 वाँ नेत्रदान है। नेत्रदान संपन्न करवाने में क्लब सचिव लायन शैलेन्द्र पोरवाल शैलू, लायन ललित बाफना, लायन बसंत बाफना, हेमंत रुंगरेचा का सराहनीय सहयोग रहा। नेत्र गोमाबाई नेत्रालय के ऑप्थोमेट्रिस्ट घनश्याम पाण्डे द्वारा उत्सारित कर जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रत्यारोपण हेतु गोमाबाई नेत्रालय भेजे गए। नेत्रदान के समय परिवारजन एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। 
इस दुःखद घड़ी में भी अपने प्रिय परिजन के नेत्रदान करने पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा, सचिव लायन शैलेन्द्र पोरवाल, नेत्रदान संयोजक लायन रिखब गोपावत, नेत्रदान आभार समिति संयोजक लायन बाबूलाल गौड़ ने समस्त नेत्रदाता रुंगरेचा परिवार का हार्दिक आभार प्रकट किया एवं दिवंगत आत्मा को क्लब परिवार की ओर से श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE