BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 5:09 pm
BIG NEWS : शासकीय कन्या विद्यालय और मध्यान्ह भोजन की तैयारी, जब अचानक गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट तो मच गई अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी फायर ब्रिगेड, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन | महीदपुर रोड के शासकीय कन्या विद्यालय में शुक्रवार को आंगनवाड़ी का मध्यान्ह भोजन बनाते समय हादसा हो गया, खाना बनाने के दौरान घटना में गैस सिलेंडर में विस्फोट से भोजन कक्ष की दीवार क्षतिग्रस्त हुई तो वहीं छत के पतरे उड़ गए। घटना में बाल बाल बचे छात्र और छात्राएं।

उज्जैन से 60 किमी दूर महिदपुर रोड में संचालित होने वाले शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में पांच आंगनवाड़ी के लिए भोजन बनता है। शुक्रवार को भी रोजाना की तरह भोजन बनाया जा रहा था। करीब 11.30 बजे रोटी बनाते समय गैस की नली में आग लग गई। जिससे घबराकर खाना बनाने वाले महिलाएं पास ही में लग रहे कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अनिल सेठिया के पास पहुंची और आग की सुचना दी। स्कूल के प्रिंसिपल अनिल सेठिया ने बताया कि हमको आग की सुचना मिली थी। जाकर देखा तो नली में आग लगी हुई थी। पुलिस और फायर को को बुलाने के लिए हम बाहर आये ही थे की गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हालांकि विस्फोट से कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन भोजन कक्ष विस्फोट से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस व प्रशासन की टीम अब जांच में जुटी हुई है।

बाल बाल बचे विद्यार्थी-

महिदपुर रोड के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में ही पांच आंगनवाड़ी का खाना बनता है। जिस समय खाना बन रहा था उस समय स्कूल और परिसर की एक आंगनवाड़ी में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। ये गनीमत रही की विस्फोट के समय कोई भी बच्चा या कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE