सिंगोली। मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को संचालनालय आयुष भोपाल के आदेशानुसार जिला आयुष अधिकारी नीमच डॉ. आशीष वोरना के निर्देश में आयुष विभाग द्वारा तहसील के आदिवासी अंचल कोज्या क्षेत्र में मलेरिया निरोधक औषधि का वितरण किया।
जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ रामपाल वर्मा थड़ोद ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी नीमच डॉ. आशीष वोरना के निर्देश पर आयुष विभाग द्वारा आदिवासी अंचल कोज्या सेक्टर के ग्राम माना, नयागांव, कोज्या, रूपपुरिया, रामपुरिया एवं परीछा में मलेरिया जैसी बीमारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए मलेरिया निरोधक औषधि मलेरिया आफ-200 का वितरण किया गया।
इस दौरान 1355 पुरूष, 1324 महिला एवं 1388 बच्चों को आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मलेरिया से बचाव के लिए मलेरिया ऑफ 200 दवा खिलाई गयी।