नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 19 जून 2026 (शुक्रवार) को लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण 11 केव्ही टाउन-1 फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान राजस्व कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, दशहरा मैदान, कलेक्टर निवास, मूलचंद मार्ग, नारकोटिक्स कॉलोनी, बंगला नंबर-59, भोलाराम कंपाउंड, स्कीम नंबर-7, शंकर ऑयल मिल, खारी कुआं तथा फिरोजाशाह पंप के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने की अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।