टकरावद। मल्हारगढ तहसील में चम्बल नदी से 850 करोड की लागत से बनने वाली मल्हारगढ उद्धहन सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के 2 अगस्त 2023 को मल्हारगढ तहसील में सम्भावित दौरा है। इस संभावित दौरे और शुभारंभ कार्यक्रम को देखते हुए आज जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने ढाबला चोपाटी व आक्याबिका में गोशाला एवं स्कूल ग्राउंड का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।