BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 8:23 pm
REPORT : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में हुई जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक, उपस्थितों से कहा- जिले में सभी त्यौहारों पर शांति एवं सद्भाव की परम्‍परा कायम रहे, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आगामी दिवसों में धार्मिक पर्व यथा 29 जुलाई 2023को मोहर्रम पर्व,11 अगस्‍त को रक्षाबंधन, 30 अगस्‍त को जन्माष्टमी, 7 सितम्‍बर 2023 को 19 सितम्‍बर को गणेश चतुर्थी, 25  सितम्‍बर को डोल ग्यारस एवं 28 सितम्‍बर 2023 को अनंत चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाना है। उक्त सभी त्यौहारो को शांति एवं सदभाव के साथ सौहार्द्रपूर्ण मनाएं जाने की परम्‍परा कायम रहे। यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक में कही। उक्‍त बैठक शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्‍टर जैन की अध्‍यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एस.एस.कनेश, एसडीएम, सहित समिति के सभी सदस्‍यगण एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर जैन ने निर्देश दिए,कि उक्‍त त्‍यौहारों को ध्‍यान में रखते हुए, नगर के मुख्य मार्गाे पर साफ-सफाई, गढढों की मरम्मत व मुरम डालकर भराई, अतिरिक्त स्ट्रीट लाईटें लगाने का कार्य नगरपालिका प्राथमिकता से करवाएं, और खराब स्ट्रीट लाईटें ठीक करवाएं। बैठक में नगर पालिका एवं विद्युत मण्डल अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे क्षैत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण कर, विद्युत आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन व विद्युत सुरक्षा, संबंधी व्‍यवस्‍थाओं को भली-भांती देख लें। उन्होने नगर पालिका, विद्युत मण्डल नीमच को संयुक्त टीम बनाकर विद्युत केबल व टेलीफोन के नीचे लटक रहे, तारों को दुरस्‍त करवाने के निर्देश भी दिए है।

अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश ने कहा ,कि सभी लोग अपने त्यौहार मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेगें। शरारती तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। उन्होने कहा, कि सामाजिक समरसता के साथ त्यौहार मनाये। शांति समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है, वे अमन चेन कायम रखने में सहयोग करें। उन्‍होने कहा, कि जुलूस, अखाडों, पाण्‍डालों के आयोजक अपने आयोजन के लिए अपने स्‍तर पर स्‍वयं सेवक भी रखे, तथा जुलूस, अखाडों को निकालते समय, समय सीमा का पालन अवश्‍य करें। उन्‍होने कहा, कि शहर के सभी सीसी टीव्‍ही कैमरे भी लगे है। ओव्‍हर स्‍पीड, से वाहन चलाने वालों, यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने वालों के वीडियों यातायात प्रभारी को भेजे, कार्यवाही अवश्‍य की जायेगी। बैठक में शांति समिति के सभी सदस्‍यों ने अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE