BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 8:28 pm
BIG REPORT : राजस्व पुलिस एवं नोडल अधिकारियों का निर्वाचन तैयारियों संबंधी बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने दिए निर्देश, बोले- निर्वाचन दायित्वों को गम्भीरता से लें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्व,पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, नोडल अधिकारी, निर्वाचन दायित्वों को पूरी गम्भीरता से लें और निर्धारित समय सीमा में तत्‍परतापूर्वक निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करे। यह बात कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी राजस्व,पुलिस, अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। बैठक में एडीएम नेहा मीना, सीईओ गुरूप्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस.कनेश, सहायक कलेक्‍टर सृजन वर्मा,सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं सभी थाना प्रभारी तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने कहा,स्‍वतंत्र, निषपक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के सभी नोडल अधिकारी आयोग के निर्देशों का पालन करें।अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एस.एस. कनेश ने भा.द.संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराधों के लिए सजा का प्रावधान, निर्वाचन संबंधी अपराधों पर दोषियों के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही, दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-20 से 23 तक,41,42,57,58,100 एवं 102 सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को प्राप्त शक्तियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने निर्वाचन के पूर्व एवं निर्वाचन दौरान एंव निर्वाचन उपरांत की तैयारियों, निर्वाचन में राजस्व, पुलिस, और नोडल अधिकारियों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने निर्वाचन के संबंध मैं प्रशासनिक तन्त्र, मतदाता सूची की तैयारी, निर्वाचन के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने. प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियां प्राप्त करने, पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने, महत्वपूर्ण व्यक्तियों एवं सभी शासकीय सेवकों के नाम जोड़ने, मतदान केन्द्रों की तैयारी, मतदान केन्द्रों में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा उपाय, चरेबिलीटी मेपिंग, मानव संसाधन प्रबंधन, कार्यालय भवन उपकरण, क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निर्धारण करने हेतु मापदण्ड व प्रक्रिया, क्रिटिकल की व्यवस्था, रूट सेक्टर का निर्धारण, कम्यूनिकेशन प्लान, कालसेन्टर एवं मीडिया सेन्टर की स्थापना मतदाता जागरुकता अभियान, मतदाता जागरुकता क्लब गठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में रैली, सभा, जुलूस हेलीपेड हेतु स्थानों का चिन्हाकन करने, समय-समय पर निर्वाचन संबंधी प्रेसवार्ता का आयोजन, स्टेडिंग कमेटी के बैठकों का आयोजन, सम्पत्ति विरूपण का पालन, आचार संहिता के पालन एवं शिकायतों की जाँच आदि के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। प्रशिक्षण में डॉ.राजेश पाटीदार द्वारा उपस्थित अधिकारियों की शंकाओं व प्रश्नों का समाधान भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE