BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 11:47 am
BIG NEWS : जिले का ग्राम राजोदा और 17 वर्षी किशोर, जब दादा के साथ गया खेत पे तो फिर जैसे ही हुई ये घटना तो सहम उठा परिवार, 2 दिन के बाद मिला शव, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर

Share On:-

देवास। शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्तिथ ग्राम राजोदा का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर अपने दादा के साथ पितावली गांव अपने खेत पर आया था और अचानक लापता हो गया। किशोर की चप्पल पितावली गांव के पास खेत में बने एक कुएं के बाहर नजर आई। इसके चलते कुएं में डूबने की आशंका जताई  गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एसडीईआरएफ की टीम ने मोटरबोट से सर्चिंग शुरू की। दो दिन बाद भी कुएं में उसका पता नहीं चला। 2 दिन में करीब 16 घंटे सर्चिंग की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार तीसरे दिन सुबह कुएं में शव तैरता हुआ नजर आया। दरअसल राजोदा का रहने वाला आयुष पिता सुनील चौधरी अपने दादा रामचद्र के साथ गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पितावली स्थित अपने खेत पर आया था। आयुष दादा से घर जाने का कहकर चला गया था। जब दादा शाम को घर पहुंचे तो परिजनों ने आयुष के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह तो 11 बजे ही घर जाने का कहकर निकल गया था। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई तो खेत के पास स्थित कुएं के पास चप्पल नजर आई जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रात में करीब चार घंटे तक कुएं में सर्चिंग की लेकिन पता नहीं चला।शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक सर्चिंग की गई, कैमरे कुएं  के अंदर पानी में डालकर देखा लेकिन आयुष नहीं दिखा। दो दिन में करीब 16 घंटे सर्चिंग की लेकिन आयुष का कहीं पता नहीं चला। इधर शनिवार को सुबह ग्रामीणों को कुएं में आयुष का शव तैरता हुआ नजर आया। उसके बाद खटिया डालकर शव को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि आयुष परिवार का इकलौता लड़का था और दसवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता सुनील चौधरी निजी कंपनी में काम करते हैं। बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE