BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 12:54 pm
KHABAR : कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जिला अस्‍पताल परिसर में संचालित वन स्‍टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को दी समझाइश, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने जिला अस्‍पताल परिसर में संचालित वन स्‍टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन स्‍टॉप सेंटर की प्रशासक गीता ठाकुर ने वन स्‍टॉप सेंटर में चल रही गतिविधियों की विस्‍तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल, सिविल सर्जन डॉ एमपी शर्मा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। 

 

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वन सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी जाती है। पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की काउंसलिंग के लिए समय-समय पर कार्यशाला भी आयोजित की जाती है। शासन द्वारा चलाए जा रहे वन स्टॉप सेंटर की पीड़ित महिलाएं एवं बालिकाएं लाभ अर्जित कर रही है तथा प्रदेश सरकार को धन्यवाद भी दे रही है।वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, विधिक सहायता, चिकित्सा एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। विभाग द्वारा लगातार पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए कार्य किया जाता है तथा उन्हें हर प्रकार का प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाता है। वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य एक ही छत के नीचे हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत रूप से सहायता सहयोग, तत्काल आपातकालीन एवं गैर आपत्कालीन सुविधा उपलब्ध कराना है। जैसे चिकित्सा, विधिक सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श आदि शामिल है। लक्षित समूह के तौर पर हिंसा से पीड़ित महिलाएं जिसमें 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं भी सम्मिलित हैं, उन्हें भी सहायता प्रदान करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE