BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 4:50 pm
KHABAR : सामुदायिक भवन के जमीन पर अतिक्रमण को लेकर लामबंद हुए ग्रामीण, नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप की कार्यवाई की मांग, पढ़े मेहबूब मेव की खबर   

Share On:-

सिंगोली। तहसील क्षेत्र के ग्राम मोटियारडा में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के जगह पर अतिक्रमण कर लेने के कारण ग्रामीणों ने एकत्रित होकर सिंगोली नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी को ज्ञापन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोटियारडा में ग्राम वासियों द्वारा लगभग 1 बीघा जमीन का सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु चयन किया गया है। उक्त जमीन पर जगन्नाथ पिता भंवरलाल भील निवासी नई आबादी मोटियारड़ा ने अतिक्रमण कर लिया है तथा सार्वजनिक भवन निर्माण हेतु ग्रामीणों द्वारा उक्त भूमि पर डाली गई रेत-गिट्टी सहित अन्य सामानों को फेंक दिया। 
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी भी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के लिए कोई भी सार्वजनिक स्थान नहीं है, जिसके कारण हमें काफी परेशानियां उठाना पड़ती है। हम ग्रामीण गांव में सभी लोगों के उपयोग हेतु सामुदायिक भवन निर्माण करवाना चाहते हैं। लेकिन जगन्नाथ पिता भंवरलाल भील उक्त जमीन पर कब्जा कर सामुदायिक भवन निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहा है। उक्त जमीन से कब्जा हटाए जाने को लेकर आज सभी ग्रामीण एकत्रित होकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन देने उपस्थित पहुंचे। 
ज्ञापन के दौरान छोगालाल बलाई, रामचंद्र बलाई, नंदा बलाई, बाबूलाल बलाई, मोहन बलाई, शंकरलाल बलाई, उदयलाल, किशन लाल, शांतिलाल बलाई, छीतरलाल बलाई आदि उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE