BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 6:39 pm
BIG NEWS : शहर में लगातार बेजुबान जानवरो को असामाजिक तत्व बना रहे निशाना, नंदी पर फेंका एसिड, समाजसेवियों में आक्रोश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर    

Share On:-

मन्दसौर। शहर में आए दिन बेजुबान जानवरो पर असामाजिक तत्वों के द्वारा घिनौना कृत्य किया जा रहा हैं। आए दिन इन पर अत्याचार हो रहा हैं। कुछ दिनों पहले ही मंदसौर के नरसिंहपुर क्षेत्र में दो कुत्तों को रात में किसी और सामाजिक वर्ग के लोगों ने धारदार हथियार से दो कुत्तों के गले काट दिए थे, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो चुकी थी। एक और मामला सामने आया था जिसमे महू-नीमच हाईवे पर स्थित काबरा पेट्रोल पंप के सामने एक कुत्ते को जिंदा जलाकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था। ऐसा एक और कृत्य सामने आया है जिसमें रात के समय अज्ञात लोगों ने बैल के ऊपर एसिड डाल दिया, जिसमें बैल पूरी तरह से झुलस गया। 
ऐसी घटनाओं को लेकर मन्दसौर के समाज सेवियों में आक्रोश है और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों को कृत्य करते हुए पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। समाजसेवीयों का कहना है कि आए दिन मंदसौर शहर में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है और प्रशासन और नगर पालिका आंख बंद कर बैठे हैं। ऐसे में हिंदू समाजसेवी युवाओं में आक्रोश है। अगर प्रशासन ध्यान नहीं देगा तो हिन्दू समाज कठोर निर्णय लेगा जिसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। 
मामले कि खबर लगते ही शहर कोतवाली पुलिस टीम और सीएसपी सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे और मामले जांच शुरू की। वहीं नगर पालिका टीम ने घायल बैल को नगर पालिका के वाहन से गौशाला पहुंचाया जहां पर घायल बैल का इलाज किया जा रहा है। सीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जो भी दोषी पाया गया उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE