सतवास। कांटाफोड थाने पर पहुंचकर शिक्षकों ने संकुल प्राचार्य महेंद्र सिसोदिया प्राचार्य राकेश तिवारी प्राचार्य विकास श्रोत्रिय की उपस्थिति मे कांटाफोड थाना प्रभारी के एल बरकडे को ज्ञापन दिया। शिक्षको ने बताया की माध्यमिक विद्यालय कालीरातडी में शिक्षक राजेन्द्र सिंह द्रवित एवं शिक्षक अम्बाराम मालवीय के साथ विद्यालय परिसर में अर्जुन कर्मा उर्फ भुरा निवासी कालीरातडी के द्वारा शिक्षको से गाली गलोच की गई तथा हाथापाई की गई एवं दोनों शिक्षको को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के दिन भी अर्जुन विद्यालय परिसर में आया और छात्रोओ द्वारा शिक्षक को बताया अर्जुन को विद्यालय परिसर से बाहर जाने हेतु कहा गया तो अर्जुन द्वारा शिक्षको से अभद्र व्यवाहर किया गया व हाथापाई की गई। बच्चे इसका प्रमाण है। एवं कुछ लोगो द्वारा विडीयो भी बनाया गया। घटना से आक्रोशित शिक्षकों ने उक्त व्यक्ति पर कठोर कार्यवाही कर गिरफ्तार करने की मांग का ज्ञापन दिया। इस दौरान शिक्षक राजेंद्र द्रवित ओपी परमार शाकिर खान राजेंद्र मालवीया सहित बडी संख्या मे शिक्षक उपस्थित थे।