BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 7:01 pm
KHABAR : डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में छात्र परिषद का गठन, विद्यार्थियों को सौंपे दायित्व, पढ़े रवि पोरवाल की खबर   

Share On:-

पिपलियामंडी। डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में आज शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए छात्र परिषद का गठन मुख्य अतिथि बसन्त शर्मा (वरिष्ठ समाजसेवी पिपलियामंडी) के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न दायित्व दिए गए। हेड बाय सूरजसिंह, हेड गर्ल प्रियंका पाटीदार, अरावली हाउस कैप्टन मोहित पाटीदार, वाईस कैप्टन रितु पाटीदार, नीलगिरी हाउस कैप्टन वेदीश पाटीदार, वाईस कैप्टन कीर्ति अठवाल, शिवालिक हाउस दीपक राव, वाईस कैप्टन आँचल अशर्मा, विंध्याचल हाउस कैप्टन मधुसूदन पाटीदार, वाईस कैप्टन भावना पाटीदार मनोनीत किए गए। स्पोर्ट्स हेड तनिष्क वोहरा व आरुषि राठौर, म्यूजिक हेड नवदीप व जया मालवीय, इंग्लिश हेड आदि जैन व याशिका लोहार नियुक्त किए गए। 
इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि आज के समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन का जीवन में अत्यंत महत्व है। शर्मा ने कहा कि डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल ने क्षेत्र में अच्छे स्कूल की कमी को पूरा किया है, इस के लिए में स्कूल प्रबंधन का साधुवाद करता हूँ। 
कार्यक्रम में प्रिंसिपल प्रिया शर्मा, चेयरमैन रूपचन्द होतवानी, डायरेक्टर विनोद शर्मा व अभिभावकगण, छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दायित्व बोध की शपथ पीटीआई महेंद्र बिलवाल द्वारा करवाई गई। कार्यक्रम का संचालन छात्र आदि जैन व अपेक्षा चौधरी द्वारा किया गया एवं आभार हेड बाय सूरजसिंह द्वारा प्रकट किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE