BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 7:19 pm
KHABAR : विधायक सिसोदिया और नपा अध्यक्ष गुर्जर का नवनिर्मित पंप हाउस पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत, बंधवाया साफा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर की धानमंडी में नवनिर्मित पंप हाउस को देखने पहुंचे विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और नगरपालिका अध्यक्ष रमा देवी बंसीलाल गुर्जर तो आसपास के रहवासी और व्यापारियों ने विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया को हृदय से धन्यवाद दिया और विधायक को साफा बंधवाकर सम्मानित किया गया। मौजूद यशपाल सिंह सिसोदिया, रमा देवी गुर्जर, नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह एवं नगरपालिका के सभी कर्मचारी पार्षद गण एवं पुरानी धन मंडी के निवासी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 
विधायक पंप हाउस का निरीक्षण करते हुए बताया कि हमारे सामने एक चुनौती थी और एक संघर्ष था कि जब जब भी मंदसौर शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनती थी तो व्यापारियों के दुकानों में पानी भर जाता था और आसपास रहवासियों के घरों में भी पानी भर जाता था। उस समय ऐसी स्थिति बनती थी कि लोगों को विस्थापन के लिए अपने घर को छोड़कर जाना पड़ता था। आज उस समस्या से मंदसौर शहर को निजात मिली है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका नगर पालिका की रही जिसने इस कार्य को करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सांसद की भी इस पम्प हाउस निर्माण में भूमिका रही उन्होंने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। काम अच्छा हो गुणवत्ता अच्छे हो सभी तथ्यों को ध्यान रखते हुए हमारे मंदसौर शहर के दोनों पंप हाउस कंप्लीट हो चुके हैं। अब यहां पर जलभराव की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो गई है। मैं सभी रह वासियों का हृदय से धन्यवाद देता हूं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE