नीमच। मप्र योग आयोग के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा (सेवा निवृत्त आईपीएस एवं केबिनेट मंत्री दर्जा) कल 16 जुलाई 2023 को अपरान्ह तीन बजे नागदा से प्रस्थान कर, शाम 7 बजे नीमच आयेगें और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, रात्रि विश्राम नीमच में करेगें।
शर्मा 17 जुलाई 2023 को प्रात: 5.30 बजे योग शिविर में भाग लेगें। वे प्रात: 10 बजे योग क्लब प्रभारियों, विकासखण्ड योग प्रभारियों एवं जिला योग प्रभारी के साथ योग संबंधी बैठक में भाग लेगें। मप्र योग आयोग के अध्यक्ष शर्मा 17 जुलाई 2023 को प्रात: 11 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं जन-प्रतिनिधियों के साथ योग संबंधी बैठक तथा दोपहर 12 से दोपहर एक बजे तक कलेक्टर कार्यालय नीमच में जिला अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के साथ योग से आरोग्य एवं तनाव प्रबंधन संबंधी बैठक एवं प्रशिक्षण में भाग लेने के बाद, अपरान्ह तीन बजे नीमच से मन्दसौर के लिए प्रस्थान करेगें।