BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 7:53 pm
KHABAR : खनियांधाना में "लोक अधिकार केंद्र "का शुभारंभ, लोक अधिकार केंद्र ग्रामीण महिलाओं को प्रदान करेगा 21 प्रकार की समस्याओ मे सहयोग, पढ़े खबर 

Share On:-

  खनियांधाना | मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका  मिशन अन्तर्गत विकासखंड  खनियांधाना मे लोक अधिकार केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान खनियांधाना सम्बाद् मित्र राजेश देव पांडेय जल जीवन मिशन के कम्यूनिटी मौवी. चंदन सिह आजीविका मिशन के प्रबंधक जितेन्द्र सिंह पटेल एवं एसआरएलएम का समस्त स्टाफ एवं स्व सहायता समूह ,दुर्गा सामुदायिक समति की महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान सम्वाद् मित्र राजेश देव पांडेय द्वारा फीता काटकर लोक अधिकार केंद्र का शुभारंभ किया गया साथ ही प्रबंधक जितेन्द्र सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण महिलाये और उनके सशक्तिकरण के लिए" लोक अधिकार केंद्र " का शशुभारंभ किया गया है। लोक अधिकार केंद्र ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के हक और अधिकार की प्राप्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने में महिलाओं को सहयोग देने के उद्देश्य से बना हुआ है। जहां महिलाएं एक होकर के मजबूती से अपनी बात रख सकें। इन केंद्रों की मुख्य भूमिका स्थानीय प्रशासन, पंचायती राज संस्थाओं, तथा अन्य शासकीय विभागो तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाना एवं अपने हक और अधिकार प्राप्त करने के लिए उन संस्थाओं के साथ  समन्वय  बना कर  जगह बना सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE