BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 7:55 pm
NEWS : हरियाली अमावस्या पर दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, अधिक भीड़ की संभावना से प्रशासन ने लिया निर्णय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सोमवार को जिले में मनाए जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर दुर्ग पर पर्यटकों के काफी संख्या में आने की संभावना के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। तिपहिया, चौपहिया व बड़े वाहनों का दुर्ग पर पूर्ण निषेध रहेगा। दुपहिया वाहन फतहप्रकाश महल तक जा सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में प्रचुर मात्रा में पर्यटन स्थल होने व पर्यटन की श्रेणी में अग्रणी जिला होने की वजह से सोमवार को मनाये जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर जिले के पर्यटन स्थलों पर लोगो की भीड़ अधिक रहेगी। चित्तौड़गढ़ दुर्ग विश्व प्रसिद्ध होने से यहां पर्यटक भारी संख्या में वाहन के साथ आएंगे, जिससे उनके वाहनों से यातायात व कानून व्यवस्था सुचारू रखने की दृष्टि से हरियाली अमावस्या पर यातायात के पुख्ता प्रबंध करते हुए दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध किया गया है। इस अवसर पर किसी प्रकार की कोई दुघर्टना घटित ना हो और कानून व्यवस्था प्रभावीत ना हो इसके लिए हरियाली अमावस्या को देखते हुए दुर्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों पर रोक लगाई गई है।
यातायात डीएसपी लाभूराम के अनुसार दुर्ग पर जाने वाले तिपहिया व चौपहिया वाहनों को पाडन पॉल से आगे नहीं जाने दिया जाएगा, पर्यटक अपने वाहन आयकर विभाग के पास खाली जमीन पर पार्क करके दुर्ग पर पैदल ही जा सकते है। ट्रैक्टर, बस व बड़े वाहन पन्नाधाय बस स्टैंड से आगे नहीं जाएंगे, उनकी पार्किंग ईनाणी सिटी सेंटर या पन्नाधाय बस स्टैंड पर की जा सकती है। दोपहिया वाहन दुर्ग पर फतहप्रकाश महल तक जा सकेंगे। दुर्ग पर निवासरत लोग के भी तिपहिया व चौपहिया वाहन सोमवार को दुर्ग पर नहीं आ जा सकेंगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE