BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 8:01 pm
NEWS : राष्ट्रीय हिन्दु शक्ति संगठन ने मलकानी को सौपी जिले की कमान, शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय हिन्दु शक्ति संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा डॉ व्यास को प्रदेश संयोजक मनोनीत करने के पश्चात चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष के रिक्त हुए पद पर विजय मलकानी को मनोनीत करने के निर्देश प्रदेश संयोजक डॉ व्यास को दिये। 
संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री बुआ सिंह के निर्देश एवं सहमति से प्रदेश संयोजक डॉ योगेश चंद्र व्यास ने पूर्व मे जिला महामंत्री विजय मलकानी को उनके अच्छे मैनेजमेंट, संचालन तथा उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए चित्तौड़गढ़ जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। 
उक्त अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष नंद किशोर पारीख, जिला उपाध्यक्ष मुख्यालय हरिओम मौड़, महिला जिलाध्यक्षा कनकलता पाराशर, महिला जिला महामंत्री अर्चना व्यास, जिला सहमंत्री लक्ष्मण टहल्याणी एवं विष्णु शंकर कुमावत इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं समस्त पुरुष एवं महिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तथा डॉ व्यास के प्रदेश संयोजक मनोनीत होने पर उनका स्वागत समारोह 23 जुलाई को रखना तय किया गया। जिसमे नगर के सभी धार्मिक गुरुओ को भी सम्मानित करने का विचार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE