BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 5:01 pm
NEWS : तेरापंथ महिला मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, आगामी 2 वर्ष के लिए नए अध्यक्ष का हुआ चयन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। तेरापंथ महिला मंडल चित्तौड़गढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन 14 जुलाई को तेरापंथ भवन पूर्व अध्यक्ष उमा सुराना के सानिध्य में संपन्न हुआ। महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति ढिलीवाल ने बताया कि अधिवेशन की शुरुआत नवकार मंत्र के साथ  व प्रेरणा गीत के संगान  के साथ की गई। कार्यक्रम में आगामी 2 वर्ष के लिए नए अध्यक्ष का चयन किया गया।
चुनाव अधिकारी प्रीतम पोखरना व सुमित्रा श्रीश्रीमाल ने नामांकन द्वारा मंजु श्रीश्रीमाल का अध्यक्ष पद के लिए नाम की घोषणा की जिसे सदन द्वारा ओम अर्हम की ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से वर्ष 2023-25 के लिए मनोनीत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रीति ढिलीवाल ने नए अध्यक्ष मंजु श्रीश्रीमाल को पद की गरिमा व गोपनीयता की शपथ दिलाई साथ ही अपने 2 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के लिए सभी बहनों का आभार प्रदर्शित किया, नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ सभी कार्यक्रमों में साथ रहकर सहयोग देने को भी कहा। मंत्री ऋतु सुराना ने अपने 2 वर्षीय कार्यकाल का प्रतिवेदन सभी के सामने प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष सिंपल सिंघवी ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।  संविधान का वाचन डॉ प्रियंका ढिलीवाल ने किया।
अधिवेशन में पायल खमेसरा, सविता सिंघवी, श्वेता ढिलीवाल, निशिका ढिलीवाल, सुशीला बाबेल, रेखा श्रीश्रीमाल, कांता पिछोलिया, अंकिता श्रीश्रीमाल, रेखा ढिलीवाल, ज्योति सुराना, स्नेहा ढिलीवाल, रेखा खाब्या, कांता सिंघवी, निशा सिंघवी, आशा डूंगरवाल, शीतल डूंगरवाल, चंचल पितलिया, सरोज कावडिया, नीतू सखवाया, काजल सखवाया, आशा मेहता, स्नेहलता सिंघवी आदि उपस्थित रहे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE