BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 11:16 am
KHABAR : मालवीय नगर डी ब्लॉक में स्थित ज्ञान विहार स्कूल में आयोजित हुआ प्रीफैक्टोरियल काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह, विद्यार्थियों को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मालवीय नगर डी ब्लॉक स्थित ज्ञान विहार स्कूल में प्रीफैक्टोरियल काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह 15 जुलाई 2023 को स्कूल परिसर में आयोजित किया।विद्यालय की युवा प्रतिभाएँ को अपने स्कूल का आगे बढ़कर नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई। प्रधानाचार्य, राकेश उपाध्याय नवनियुक्त परिषद सदस्यों को बधाई देते हुए संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद में नियुक्त हुए युवा विद्यार्थी अपनी  जिम्मेदारियों को पूर्ण निर्वहन करने के लिए सजग रहेंगे व अपने को आचरण से अनुकरणीय बनकर अपने साथियों को रोल मॉडल बनने के लिए प्रेरित करेंगे। मीडिया कोऑर्डिनेटर रेनू शब्दमुखर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई जिसके बाद हेड बॉय दिव्यांश मंगनानी और हेड गर्ल प्रार्थना कुमारी के नेतृत्व में कार्यभार सौंपते हुए पिं्रसिपल राकेश उपाध्याय ने उन्हें सैशे व बेच पहना कर जिम्मेदारी दी। तत्पश्चात हेडब्वॉय दिव्यांश ने समस्त  काउंसिल के सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई कि वह अपने कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी,समर्पण और तन्मयता के साथ करेंगे। तत्पश्चात  सोक्रेट्स, ज़ोरस्टर,गांधी, बुद्धा हाउस के इंचार्ज शिक्षक ने अपने हाउस के कैप्टन और डिप्टी कैप्टन व प्रीफेक्ट को बैच और सैश से सम्मानित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE