BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 11:23 am
KHABAR : नेहरू युवा केंद्र ने किया युवा उत्सव 2023 का आयोजन, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने वर्चुअली प्रतिभागियों को संबोधित कर दिया उचित मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष एवं अमृत काल के पंचप्रण पर केंद्रित युवा उत्सव 2023 का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय परिसर सीहोर में किया गया.
स्थानीय सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह जी ने प्रतिभागियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना नेहरू युवा केंद्र का सराहनीय प्रयास है।
युवा प्रतिभाओं को आगे आकर इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में युवाओं से अपेक्षा की कि वह राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे।
देवास-शाजापुर-आष्टा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी जी ने प्रेषित संदेश में कहा कि आने वाले 25 वर्षों में देश को विकास के सर्वाेच्च शिखर पर आसीन करने की जवाबदारी देश के प्रत्येक नागरिक की है और यही माननीय प्रधानमंत्री महोदय के ष्पंचप्रणष् हैं, जिन्हें देश के हर नागरिक को आत्मसात करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीहोर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाते। नेहरू युवा केंद्र उन्हें मंच प्रदान कर सराहनीय कार्य कर रहा है।
इसके पूर्व नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक अरविंद श्रीधर ने अतिथियों का स्वागत किया एवं युवा उत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को ब्रिगेडियर नायर, नेहरू युवा केंद्र के पूर्व उपनिदेशक राजेश मिश्रा एवं संतोष सोनी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का समापन सत्र नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक डॉ सुरेंद्र शुक्ला की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। शुक्ला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
इस अवसर पर रतन सिंह सिसोदिया द्वारा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम आने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे....
लोक नृत्य विधा में कजरी चंदेल ग्रुप प्रथम, सिद्धि महेश्वर ग्रुप द्वितीय, एवं जोहार ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।
मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में रूपल शर्मा प्रथम, अनुजा गोयल द्वितीय, एवं रीना विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
कविता लेखन में उमेश पंसारी प्रथम संदीप द्वितीय एवं मानसी प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में रूपम सिंह प्रथम, महिमा रैकवार द्वितीय एवं प्रज्ञा शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
भाषण प्रतियोगिता में अतुल वर्मा प्रथम, शुभम मेवाड़ा द्वितीय एवं करीना जाटव तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पवन पंसारी ने किया और आभार प्रदर्शन नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यक्रम पर्यवेक्षक अनिल कुमार जैन द्वारा किया गया। साथ ही देवेंद्र राय व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE