निम्बाहेड़ा। वामनगर वार्ड नम्बर 36 में नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, पार्षद शमशु कमर, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान की उपस्थिति में स्वच्छ वार्ड स्वस्थ वार्ड के नारे के साथ डस्टबिन का वितरण शुरू किया गया।
स्थानीय पार्षद मुफीद खान ने समस्त वार्डवासियों से अपना अपना राशन कार्ड मंगवाकर प्रत्येक राशन कार्ड पर दो डस्टबिन (बाल्टी) वितरण प्रारम्भ किया एवं निवेदन किया कि कृपया कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें इधर उधर खाली प्लॉट में या रोड़ पर कचरा नहीं डाले।
इस अवसर पर शहाबुद्दीन गोरी चक्की वाले हाफिज यूनुस, मौलाना सत्तार भाई मेव, आदम अली अब्बास, शेख नसीम भाई, हफीज खान, बाबू खा मैंव, कलीम खान, अहमद हुसैन मंसूरी, शिवजी सुथार, पारस सुथार, बालू सिंह, इमरान गोरी, हकीम खान, जाहिद मैव, वसीम भाई जीप वाले सहित समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।