शहडोल। जिले के जयसिंहनगर जनपद में इन दिनों सरपंच सचिव एवम उपयंत्रियो की तिकड़ी शासकीय राशि में जमकर बंदरबांट कर रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला ग्राम पंचायत बनसुकली में देखने को मिला जहा पर निर्माण कार्य के लिए बनाए गए। सारे नियमों को दरकिनार करते हुए सरपंच सचिव एवं उपयंत्री अपने मनमानी पर उतारू हैं। मामला है पुलिया निर्माण कार्य का जिसमे खाना पूर्ति उद्देश्य मात्र से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, न तो निर्माण कार्य में मानक सामग्री का उपयोग किया जा रहा न ही उसके निर्माण कार्य के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा जब इस मामले को जनपद के तकनीकी विभाग के एसडीओ के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने संबंधित उपयंत्री को तत्काल हो चुके निर्माण कार्य को तोड़ कर नए सिरे से निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया लेकिन संबंधित उपयंत्री ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशों का अवहेलना करते हुए सरपंच सचिव से मिलीभगत कर अपने मनमुताबिक निर्माण कार्य कराते चले जा रहे हैं जब इस मामले में हमने उपयंत्रि एवम सचिव से बात करने की कोशिश किए तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा जिससे साफ प्रतीत होता है कि उपयंत्री एवम सचिव की तानाशाही नीति समूचे वरिष्ठ अधिकारियों पर हावी है अगर ऐसा ही उपयंत्री एवम सचिव की तानाशाही नीति जारी रहता है तो शासकीय राशि के बंदरबांट पर रोक लगा पाना नामुमकिन है क्युकी उक्त सचिव के काले कारनामों की लंबी फेहरिस्त है जो अब दिन ब दिन खुलता जायेगा क्युकी वर्षाे से एक जगह पर पदस्थ सचिव ने अपने पंचायत में जी तोड मेहनत कर भ्रष्टाचार की लंबी चौड़ी इमारत का निर्माण कर रखा है।