रतलाम। रतलाम आए प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सर्किट हाउस पर भेंट की गई। इस दौरान विधायक शहर चेतन्य काश्यप, राजेंद्र सिंह लूनेरा, प्रदीप पांडे, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल कटारिया आदि उपस्थित थे।इस दौरान विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा मंत्री सकलेचा के साथ रतलाम के औद्योगिक विकास पर चर्चा की गई। मौजूद वर्तमान सकारात्मक परिदृश्य से अवगत कराया गया। इस दौरान मंत्री सकलेचा का पुष्पा हारों से आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।