रतलाम। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला रतलाम द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत् भारत शासन द्वारा जारी कैलेण्डर अनुसार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस को ऑंगनवाड़ी केन्द्रों पर मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाकर मनाया गया।विभाग अंतर्गत् संचालित परियोजनाओं द्वारा परियोजना स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजन कर बेटी जन्म और बेटी की शिक्षा के महत्व के प्रति जनजागरूकता फैलाई गई, जिससे जनसमुदाय में बेटी जन्म और बेटी शिक्षा को बढ़ावा मिल सके तथा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार हो सके। विद्यालय के बालक, बालिकाएं, जनप्रतिनिधि, महिला समुदाय, किशोरी बालिकाएं, महिला बाल विकास के अधिकारी, पर्यवेक्षक, ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ने आयोजन में बढ़-चढकर भागीदारी ली।