BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 2:17 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद और कमल अग्रसेन भवन के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण, 50 से अधिक पौधे ट्री गार्ड सहित रौपे, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच एवं कमल अग्रसेन भवन के सौजन्य एवं संयुक्त तत्वाधान से पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अपना दायित्व समझते हुए हरियाली हेतु वर्षा ऋतु में कमल अग्रसेन भवन के सामने 50 से अधिक विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार, औषधियों इत्यादि के पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए एवं उनकी रक्षा करने एवं उनके पालन पोषण करने का संकल्प लिया गया। 
मंच कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि वैश्य महासम्मेलन संभागीय अध्यक्ष संतोष चोपड़ा, रीजनल सचिव सेवा सुनील सिंहल, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा जावद, अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुरेश सिंहल, कमल अग्रसेन भवन अध्यक्ष विमल गोयल (राज पैलेस),
भाविप अध्यक्ष डॉ मनीष चमडिया, सचिव सुशील गट्टानी मंचासीन थे। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष डॉ मनीष चमडीया ने दिया उसके बाद सम्मानीय अतिथियों ने पर्यावरण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता हेतु अपने अपने विचार रखें एवं लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया एवं आभार सुशील गट्टानी ने माना। 
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष पिंटू शर्मा, मनोज माहेश्वरी, सतीश गोयल, अशोक मंगल, राजेश गट्टानी, दिनेश मुजावदिया, बनवारीलाल अग्रवाल, विमल गोयल, कमल अग्रसेन, सचिव गिरीश गोयल, पंकज दुबे, रूपेश जाधव, प्रदीप डबकरा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, शिखर जैन, सुनील जाधव, संजय गर्ग, तुषार लालका, कमल गोयल, महिला प्रमुख सुनीता मंगल, सुनीता सिंहल, मीना जायसवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE